Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

दुलदुला: स्कूल शिक्षक की लापरवाही उजागर, होगी जांच

Ad

शैलेंद्र कुमार सह संपादक की रिपोर्ट

दुलदुला विकासखंड अंतर्गत संकुल केंद्र कोरना के प्राथमिक शाला कोरना में पदस्थ शिक्षक रत्नेश की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि शिक्षक विद्यालय आने के बावजूद शिक्षण कार्य में रुचि नहीं लेते और अधिकांश समय मोबाइल में व्यस्त रहते हैं। साथ ही, कई बार वे स्कूल से अनुपस्थित भी रहते हैं।

Advertisements
Advertisements

इस संबंध में जब ग्रामीणों से बातचीत की गई तो उन्होंने शिक्षक की लगातार हो रही लापरवाही पर नाराजगी जाहिर की। उनका कहना है कि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, लेकिन जिम्मेदार शिक्षक अपने कर्तव्यों के प्रति गंभीर नहीं हैं।

विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि “शिकायत अभी तक प्राप्त नहीं हुई है,आप के माध्यम से हुई है इसकी जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।”

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button