Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़धमतरी

नगरी की एक ऐसी संस्था जो कर रही है परमार्थ का कार्य ताकि विक्षिप्त महिला पुरूष को मिल सके सहारा

Ad

धमतरी से धर्मेंद्र यादव जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

धमतरी जिले के नगरी में एक संस्था के द्वारा लगातार परामार्थ का कार्य किया जा रहा है।बता दे वही सर्वधर्म सेवा समिति के अध्यक्ष सन्नी छाजेड़ और सदस्यों के द्वारा एक विक्षिप्त महिला जो नगरी में कुछ सालों से भीख मांग कर अपना जीवन यापन कर रही थी।उस महिला को संस्था के सदस्यों ने बेहतर जीवन यापन पुनर्वास के लिए प्रशाशन की मदद से सखी बन स्टाफ धमतरी भेजा गया ताकि महिला का उचित देख देख हो सके।यह संस्था नगरी में सामाज सेवा क्षेत्र में बेहतर काम कर रहा है जिसकी प्रशंसा पूरे क्षेत्र में हो रही है।

Advertisements
Advertisements

संस्था द्वारा ऐसे कई मानसिक रोगियों का रेस्क्यू कर मदद कर रहा है।संस्था के द्वारा महिला को नगरी पुलिस की मदद से पुलिस वाहन में ले जाया गया जिसके बाद संस्था के सदस्यों अध्यक्ष अध्यक्ष सन्नी छाजेड़,सदस्य रामानंद छत्तर,खेमराज साहू,सत्यम भट्ट द्वारा विक्षिप्त महिला को स्वच्छ कर दैनिक उपयोगी सामान भेट किया गया फिर साखीबन स्टाफ धमतरी भेजा गया है।अध्यक्ष सन्नी ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि हम सभी मिलकर उन पीड़ित बेघर बेसहारा और नशे की लत में डूबे हुए व्यक्तियों को समाज की मुख्य धारा में ला सके यदि इस कार्य को करने के लिए हमें किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना करना पड़ेगा तो हम उसके लिए भी तैयार हैं। जिले में यदि किसी भी व्यक्ति को कोई भी ऐसा व्यक्ति मिले तो संस्था से कोई भी संपर्क कर सकता है। हमारे इस संस्था से मनो समर्पण से जो भी वालंटियर्स जुड़ना चाहते हैं उन्हे भी आमंत्रित करते हैं क्योंकि यह कार्य परमार्थ का कार्य है।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button