Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

भारतीय जनतापार्टी, के युवा नेता अमन शर्मा का आया बयान कांग्रेस  हमेशा  जनता को बरगलाने का प्रयास करती जिला अध्यक्ष,कांग्रेस के ऊपर जवाबी हमला

Ad

शैलेंद्र कुमार सह संपादक की रिपोर्ट

तथ्यों से परे बयानबाज़ी–कांग्रेस की पुरानी राजनीति।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव द्वारा सड़क की स्थिति को लेकर लगाए गए आरोप पूर्णतः भ्रामक,गुमराह करने वाले और जिम्मेदारी से भागने की कोशिश हैं।

जहां वे जर्जर सड़कों का हवाला दे रहे हैं,वहां आज की सरकार ने प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है और टेंडर प्रक्रिया चालू है–कार्य जल्द शुरू होने जा रहा है।
बागबहार–कोतबा मार्ग (13.20 किमी)– ₹ 40.02 करोड़ जशपुर–आस्ता–कुसमी मार्ग (28 किमी)– ₹ 35.87 करोड़
लुड़ेग–तपकरा–लवाकेरा मार्ग (41 किमी)– ₹ 118.95 करोड़
इन सभी कार्यों को प्रशासकीय स्वीकृति मिल चुकी है,टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ है और भौतिक कार्य जल्द शुरू होने जा रहा है।
सवाल यह है कि जब पिछली कांग्रेस सरकार सत्ता में थी,तब इन सड़कों की दुर्दशा क्यों नहीं सुधारी गई?
अगर भूपेश बघेल सरकार ने समय रहते इन मार्गों के लिए राशि स्वीकृत की होती,तो आज ये मार्ग जर्जर नहीं होते।
5 वर्षों तक कांग्रेस ने जिले के विकास को नजरअंदाज किया और अब जब भाजपा सरकार ठोस कदम उठा रही है,तब कांग्रेस के नेता भ्रम फैलाने में लगे हैं।

आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में जिले में करोड़ों रुपये के विकास कार्य जारी हैं।
हर क्षेत्र–सड़क,शिक्षा,स्वास्थ्य में प्रगति हो रही है। मुख्यमंत्री जी ने विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं होने दी।
दुर्भाग्य है कि कांग्रेस के जिला अध्यक्ष को यह सब दिखाई नहीं देता–क्योंकि वे अब भी विफलताओं की राजनीति में उलझे हैं।
हम जनता को भरोसा दिलाते हैं।
हर सड़क बनेगी,हर वादा निभेगा।
हमने बनाया है,हम ही सवारेंगे।
विकास हमारा संकल्प है,राजनीति नहीं।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button