Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

Bulldozer Action : नगर पालिका का अवैध अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, दर्जनों दुकानों और मकानों पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस बल रहा तैनात

Ad

सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में रविवार सुबह प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण पर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है. शहर के सुभाष चौक से महगवां चौक तक के मार्ग पर दर्जनों अवैध दुकानों और मकानों को हटाया जा रहा है. मौके पर प्रशासनिक अमला भारी संख्या में जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुंचा हुआ है.

Advertisements

छत्तीसगढ़ में दस्तक देता मानसून: दंतेवाड़ा से हुआ प्रवेश, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी

Advertisements

नगरपालिका और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके. सड़कों के दोनों ओर बने अवैध निर्माणों को हटाने का काम कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू किया गया. प्रभावित व्यापारियों के विरोध की आशंका को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है.

यह कार्रवाई सड़क चौड़ीकरण और शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से की जा रही है. फिलहाल कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से जारी है. आने वाले दिनों में शहर के अन्य अतिक्रमण स्थलों पर भी ऐसी ही सख्त कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है.

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button