Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़राजनांदगांव

गैंदाटोला में कालेज खोलने व सड़क चौड़ीकरण की मांग मुख्यमंत्री से की : संजय कुमार सिन्हा

Ad

राजनांदगांव से राधेश्याम शर्मा की रिपोर्ट

छुरिया : छुरिया जनपद पंचायत के अध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने सुशासन तिहार के अवसर पर प्रदेश के मुख्या विष्णु देव साय से राजनांदगांव में मुलाकात कर अपने क्षेत्र के गैंदाटोला में शासकीय महाविद्यालय खोले जाने की मांग को काफी प्रमुखता से रखी,साथ ही कुमरदा से कल्लुबंजारी, गैंदाटोला से छुरिया,बेलरगोंदी से जोशीलमती मार्ग सड़क चौड़ीकरण निर्माण कार्य को बजट में शामिल कर राशि आबंटित किए जाने की मांग की है,इस क्षेत्र के रहवासियों व पढ़ने वाले बच्चों को 30 किलोमीटर दूर छुरिया चलकर अध्यापन कार्य के लिए जाना पड़ता है,यदि गैंदाटोला में महाविद्यालय खोले जाने से अंचल के सैकड़ों गांवों के छात्र छात्राओं को इनका लाभ मिलेगा,चूंकि यह क्षेत्र आदिवासी बहुल क्षेत्र है,। छुरिया विकासखंड में मात्र एक ही महाविद्यालय है । इसके अलावा कल्लुबंजारी में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा खोले जाने व महाराजपुर में हाईस्कूल खोले जाने की भी मांग को प्रमुखता के साथ रखा है । छुरिया विकासखंड मुख्यालय से जुड़ने वाली मुख्य मार्ग जो अत्यंत जर्जर है,की अतिशीघ्र स्वीकृति के लिए निवेदन किया है । इस अवसर पर मुख्यरूप से संतोष पाण्डेय सांसद,मधुसूदन यादव महापौर, नीलू शर्मा अध्यक्ष पर्यटन मंडल,कोमल सिंह राजपूत,रविन्द्र वैष्णव,चंद्रिका प्रसाद डडसेना, एम डी ठाकुर, सुरेंदर सिंह भाटिया,कांता प्रसाद साहू,राधेश्याम शर्मा, श्रीमती भेष बाई साहू,नैनसिंह पटेल,सौरभ सोमानी मौजूद रहे ।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button