Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़धमतरी

हाईवे पेट्रोलिंग 02 में तैनात दोनों आरक्षक ने  ईमानदारी का परिचय देते हुये गुम हुये 20,000/- रूपये,संबंधित व्यक्ति को लौटाए

Ad

धमतरी से धर्मेंद्र यादव जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

धमतरी पुलिस,यातायात  द्वारा सड़क दुर्घटना में पीड़ितों को त्वरित सहायता पहुचाने एंव यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने जिले में 01,02,03 तीन हाईवे पेट्रोलिंग संचालित किया जा रहा है।

आज दिनांक 06.05.25 को हाईवे पेट्रोलिंग 02 में तैनात आर. नैनदास बांधे एंव चालक आर.शोएब अब्बासी रक्षित केन्द्र धमतरी द्वारा पेट्रोल पर्ची प्राप्त कर यातायात कार्यालय की ओर आमातालाब से होते हुये आ रहे थे, की आमातालाब मोड़ के आगे उन्हें नोट की गड्डी रोड़ में पड़ा हुआ दिखा।
जिसमें 200-200 की नोट कुल 20,000/- रूपये थे। दोनों कर्मचारियों द्वारा उक्त नोट को अपने कब्जे में लेकर आसपास के लोगों को नोट गुमने के संबध में पुछताछ कर रहे थे।
तभी एक व्यक्ति आया जो टिकरापारा धमतरी का रहने वाला जो अपना नाम नरेन्द्र गंगबीर बताया।
उसनें अपना 20 हजार रूपये गुम होने के संबध में बताया,जिससे पैसा गुमने की बातों की पूरी तस्दीक कर 20,000/- रूपये लौटाकर कर्मचारियों द्वारा कर्तव्य निष्ठा एंव ईमानदारी का परिचय दिया।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button