Advertisement Carousel
Add
मध्यप्रदेशसतना

जीभ काट कर युवक ने मंदिर में चढ़ाई।

Ad

सतना से जितेंद्र प्रताप सिंह की रिपोर्ट

मध्य प्रदेश के सतना जिले में मझगवां कस्बे में आज एक व्यक्ति ने तालाब किनारे स्थित काली के मंदिर में अपनी जीभ काट कर काली माता को चढ़ा दी है। और  वही अचेत होकर गिर पड़ा । जिसकी सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीण जमा हो गए और वह वजन कीर्तन करने लगे । वही जानकारी मिलने पर पहुंची मजगांव पुलिस  ने घायल को अस्पताल ले जाने का भरकस प्रयास किया लेकिन परिजन और  ग्रामीणों ने ले जाने का विरोध करते हुए नहीं ले जाने दिया।

Advertisements
Advertisements


मिली जानकारी के अनुसार मजगांव तालाब किनारे एक प्राचीन काली मंदिर है जहां पर रविवार को 55 वर्षीय प्यारेलाल वर्मा ने गुप्त नवरात्र पर अपनी जीभ काट कर देवी के चरणों में अर्पित कर दी। जीभ काटने के बाद प्यारेलाल मंदिर में बेहोश हो गया घटना की जानकारी लगता ही मंदिर में लोगों की भीड़ जमा होने लगी।
वही जब स्थानीय लोगों से बात की गई तो उनका कहना था कि इस नवरात्रि के अवसर पर अब तक मंदिर पर कई लोग जीभ काट कर चढ़ा चुके हैं जिनकी जीभ मां की कृपा से वापस आ गई। इसी विश्वास के साथ प्यारेलाल की भी जीभ वापस होने की लोग बात कर रहे हैं।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button