Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

इंस्टा रील बना जानलेवा शौक, सड़क हादसे में दो नाबालिगों की दर्दनाक मौत

Ad

दुर्ग। इंस्टाग्राम के लिए रील बनाते समय नाबालिगों की बाइक दूसरे बाइक से टकराते हुए खड़े पिकअप से जा भिड़ी. हादसे इतना भयानक था कि बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके पर मौत हो गई, वहीं तीसरा नाबालिग घायल हो गया. यह हादसा शुक्रवार को देर रात नेशनल हाइवे 53 पर भिलाई-खुर्सीपार के बीच हुआ.

Advertisements

उपराष्ट्रपति का सुप्रीम कोर्ट पर तीखा हमला, बोले – अनुच्छेद 142 बना न्यूक्लियर मिसाइल

Advertisements

तीन नाबालिग दोस्त बाइक में सवार होकर पार्टी के लिए जाते समय इंस्टाग्राम के लिए रील बना रहे थे. इस दौरान उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ा और दूसरे बाइक से टकराते हुए खड़ी पिकअप से जा भिड़ी.

हादसा इतना भयानक था कि सिर पर चोट लगने से दो नाबालिगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें गौतम नगर निवासी जय बंसोड़ (17) और हर्ष मेश्राम (16) शामिल है. वहीं तीसरा सवार सुपेला खटाल बस्ती निवासी आदित्य चौहान (16) घायल हो गया. जिसे अस्पताल में उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है.

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button