Advertisement Carousel
कोसीरछत्तीसगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

माल वाहक वाहनों की मालिकों की थाने में ली गई बैठक

Ad

लक्ष्मी नारायण लहरे की रिपोर्ट
कोसीर । कोसीर मुख्यालय और आस पास गांव  के  थाना कोसीर क्षेत्रांतर्गत ग्रामों के माल वाहक वाहन पीकप, एवं ट्रेक्टर मालिको का मिटींग लिया गया जिसमें ग्राम कोसीर, भांठागांव, कुम्हारी, पाठ, पासीद, मचलाडीह, अण्डोंला, बरदुला, मल्दा, सिघनपुर, दहिदा, बटाऊपाली,रीवापार, सिलयारी,कपिस्दा,डंगनिया,
सिलाडीह, तिलाईदादर,जशपुर, चांटीपाली के पीकप एवं ट्रेक्टर वाहन मालिक मिटींग में उपस्थित रहे  जिन्हे माल वाहक वाहन पीकप/ट्रेकटर में सवारी नहीं ढोने(ले जाने) के संबंध में हिदायत दिया गया एवं पीकप/ट्रेक्टर में शादी विवाह में सवारी बैठाकर ले जाने हेतु मना किया गया आये दिन एक्सीडेंट की घटना को देखेते हुये वाहन चालकों को शराब के नशे में वाहन नहीं चलाने हेतु समझाईस दिया गया। अगर माल वाहन पीकप/ट्रेक्टर में सवारी बैठाये पाये जाने पर संबंधित के विरूद्ध एम व्ही की धारा के तहत वैधनिक कार्यवाही की जावेगी। बैठक में कोसीर थाना प्रभारी एन एल राठिया ने बैठक में वाहन के मालिकों को जानकारी देते हुए पालन करने को कहा ।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button