Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़राजनांदगांव

जिला पंचायत के स्थायी समिति का किया गया गठन

Ad

राजनांदगांव से राधेश्याम शर्मा की रिपोर्ट

राजनांदगांव। जिला पंचायत राजनांदगांव में जिला पंचायत स्थायी समिति का गठन किया गया। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल द्वारा नियुक्त पीठासीन अधिकारी अपर कलेक्टर श्री सीएल मारण्कडेय की अध्यक्षता में एवं सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह की उपस्थिति में निर्वाचन की कार्रवाई की गई। जिला पंचायत के सदस्यों द्वारा स्थायी समिति के निर्वाचन में भाग लेकर सभापतियों एवं सदस्यों का सर्वसम्मति से दस स्थायी समिति का गठन किया गया। जिसमें सामान्य प्रशासन समिति के सभापति श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव अध्यक्ष जिला पंचायत एवं 9 सदस्य है।

Advertisements
Advertisements

शिक्षा स्थायी समिति के सभापति श्रीमती किरण अमर साहू एवं 3 सदस्य है। कृषि स्थायी समिति में सभापति श्रीमती जागृति चुन्नी यदु एवं 2 सदस्य, संचार तथा संकर्म स्थायी समिति के सभापति श्रीमती देवकुमारी साहू एवं 2 सदस्य, सहकारिता और उद्योग स्थायी समिति के सभापति श्रीमती अनिता मंडावी एवं 2 सदस्य, स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं खनिज स्थायी समिति के सभापति श्रीमती किरण विनोद बारले एवं 2 सदस्य, महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण स्थायी समिति के सभापति श्रीमती शीला टाकेश सिन्हा एवं 2 सदस्य, वन, जल संसाधन एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी स्थायी समिति के सभापति श्री प्रशांत कोड़ापे एवं 2 सदस्य, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन समिति के सभापति श्रीमती बीरम बाई मंडावी एवं 2 सदस्य, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन समिति के सभापति श्री गोपाल भुआर्य एवं 2 सदस्य है। इस प्रकार स्थायी समितियों का सर्वसम्मति से निर्वाचन की कार्रवाई पूर्ण की गई। निर्वाचन में उप संचालक श्रीे देवेन्द्र कौशिक, प्रभारी सहायक परियोजना अधिकारी श्री विजय साहू, करारोपण अधिकरी श्री अनिल साव निर्वाचन के कार्यो में सहयोगी के रूप में उपस्थित रहे।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button