
सक्ति से दीपक यादव की रिपोर्ट
सक्ती=भारतीय जनता पार्टी सेवा सप्ताह कार्यक्रम अंतर्गत सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन अडभार मंडल के ग्राम पंचायत सोनादुला मे संपन्न हुआ सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता राम अवतार अग्रवाल शामिल हुए उन्होंने भाजपा स्थापना दिवस के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी जनसंघ से लेकर भाजपा के स्थापना के बारे में विस्तार से बताया,उन्होंने कहा आज हम भारतीय जनतापार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर सभी मंडलों में सेवा सप्ताह कार्यक्रम चल रहे है।

अलग अलग दिवसों पर 6 अप्रैल स्थापना दिवस से लेकर 14 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाने है आप लोगों ने भी घरों में भाजपा का झंडा लगा लिया होगा आप सभी घर घर पहुंच कर लोगों के बीच भाजपा की रीति नीति सरकार के जनहितैषी योजना की जानकारी जन जन तक पहुंचाए उक्त कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष जीवेन्द्र गबेल,रामनरेश यादव आदित्य अग्रवाल पूर्व मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, सहसंयोजक चंद्र कुमार चंद्रा,कार्यक्रम संयोजक एवं युवामोर्चा अध्यक्ष विजय धीरहे, सहसंयोजक नितीन शुक्ला पूर्व मंडल अध्यक्ष टिकेश्वर पटेल तारकेश्वर गबेल, अरविंद तिवारी राधे शुक्ला मंडल सह संयोजक भूपेंद्र चन्द्रा सहित बड़ी संख्या में सक्रिय सदस्य उपस्थित थे