Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

स्कूल जाते वक्त हादसे का शिकार हुआ शिक्षक, कार और बाइक की टक्कर में गंभीर चोटें

Ad

कोंडागांव. छत्तीसगढ़ के केशकाल हाइवे में शनिवार को बाइक और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई. बाइक चालक मुख्य मार्ग पर आ रही कार को बिना देखे सड़क पार कर रहा था, जिससे वह हादसे का शिकार हो गया. दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बाइक चालक को दुर्घटनाग्रस्त कार में अस्पताल पहुंचाया गया. जहां डॉक्टर ने उसे प्राथमिक इलाज के बाद रायपुर रेफर कर दिया है. यह एक्सीडेंट कार के डैश कैमरे में कैद हुआ है.

Advertisements

दरअसल, कोंडागांव जिले के केशकाल राष्ट्रीय राजमार्ग 30 स्थित ग्राम बेड़मा के पास कार और बाइक में टक्कर हुई. बताया जा रहा है कि दुर्घटना में घायल युवक वारेन्द्र सिरसाट स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मी है. वारेन्द्र शनिवार सुबह 7:30 बजे बेड़मा से किलेपाल स्कूल की ओर जाने के लिए निकला था. इस दौरान कार की टक्कर से वह घायल हो गया. केशकाल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है.

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button