Advertisement Carousel
उत्तर प्रदेशकानपुर

मशहूर भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने फिल्म रोजा का प्रमोशन किया।

Ad

कानपुर से स्वप्निल तिवारी की रिपोर्ट

कानपुर। एन जे ऍफ सी एक्सल एंटरटेनमेंट के तत्वाधान में बन रही फिल्म रोजा की मशहूर भोजपुरी मुख्य अभिनेत्री आम्रपाली दुबे फिल्म रोजा की प्रोमोशन करने कानपुर के किदवई नगर आई जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया वही भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने पत्रकार वार्ता में बताया की रोज़ा फिल्म में वो रोज़ा का किरदार निभा रही है रोज़ा एक ऐसी लड़की की कहानी है जो मायके और ससुराल दोनों जगह से हार जाने के बाद भी समाज की अबला महिलाओ को साथ ले कर एक बड़े समूह के साथ देश की प्रगति में अपना साथ देती है ये फिल्म आज की अबला महिलाओ के संघर्ष को प्रदर्शित करती है जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओ को मजबूर नहीं मजबूत बनाना है ये फिल्म समाज की कमजोर महिलाओ को प्रेरणा देती है की अगर इरादे मजबूत है तो सफलता बिलकुल मिलेगी।

Advertisements
Advertisements

वही कहा कि रोजा एक ऐसी लड़की की कहानी है जो मायके और ससुराल दोनों जगह से हार जाने के बाद भी समाज की अबला महिलाओं के साथ खड़ी है। फिल्म में त्रिपल तालाक को दर्शाया गया है। ये फिल्म आज की अबला महिलाओ के संघर्ष को प्रदर्शित करती है। उन्होंने कहा कि वह कानपुर से बहुत प्रेम करती है। मशहूर अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने कहा कि कानपुर शहर की मजेदार चाट के बारे में बहुत सुना है अगर मौका मिला तो खाकर जाऊंगी उन्होंने वक्फ बिल के पास होने की भी काफी तारीफ करी। इस अवसर पर फिल्म निर्माता अमित प्रताप सिंह,निर्देशक इश्तियाक शेख (बंटी),अभिनेत्री ज्योति मिश्रा, प्रोजेक्ट हेड हिमांशु पाण्डेय,वी. पी सिंह,अभिषेक पाण्डेय (मोनू) मोहित शुक्ला सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button