Advertisement Carousel
उत्तर प्रदेशलखीमपुर खीरी

एसपी खीरी ने शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया

Ad

अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी। पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया तथा पुलिस लाइन में स्थित कार्यालयों के रजिस्टरों का अवलोकन किया। आपको बता दें शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक खीरी संकल्प शर्मा द्वारा शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया। परेड में पुलिस लाइन का पुलिस बल तथा विभिन्न कार्यालयों में नियुक्त समस्त पुलिसकर्मी सम्मिलित हुए। निरीक्षण के पश्चात एसपी खीरी द्वारा परेड में शामिल समस्त पुलिसकर्मियों को साफ-सुथरी एवं स्वच्छ वर्दी धारण करने तथा नियमानुसार टर्नआउट मेंटेन करने हेतु निर्देशित किया गया। तत्पश्चात एसपी खीरी द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन्स का भ्रमण करके, डॉयल 112, एम0टी0 शाखा, क्वार्टर गार्ड, आदि का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के उपरान्त अर्दली रूम में सम्बन्धित कर्मचारीयों का ओआर लिया एवं पुलिस लाइन में स्थित समस्त कार्यालयों के रजिस्टरों एवं अभिलेखों अवलोकन कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। समस्त रजिस्टर्स/अभिलेखों के व्यवस्थित रख-रखाव तथा उन्हें अद्यावधिक रखने हेतु निर्देशित किया गया।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button