```html ```

अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति के बकायेदार बकाया राशि जमा करने के उपरांत ही कर सकेंगे नामांकन दाखिल

सक्ती से दीपक यादव की रिपोर्ट

सक्ती, में छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम द्वारा जिले में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग एवं सफाई कामगार वर्ग निगमों की योजनाओं में इन वर्गों को जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति सक्ती के माध्यम से ऋण प्रदाय किया गया है। किन्तु अधिकांश हितग्राहियों द्वारा उक्त वितरित ऋण से पर्याप्त आय अर्जित करने व ऋण राशि कालातीत होने के पश्चात् भी प्रदाय ऋण राशि को जमा करने में रूचि नहीं ले रहे है। किन्तु वितरित ऋण राशि की वसूली नहीं हो पाने के कारण छत्तीसगढ़ शासन को राशि वापस करने में कठिनाई हो रही है। चूँकि स्थानीय निर्वाचन एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न होना है। उक्त निर्वाचन प्रक्रिया में उक्त कार्यालय के अधिकांश बकायादार हितग्राहियों द्वारा चुनाव लड़ने हेतु नामांकन दाखिल किया जा रहा है। उन बकायादारों से समस्त विकासखण्डों में कुल 264 हितग्राहियों से ऋण वसूली हेतु बकाया कुल राशि 4,18,10,088 रुपए मात्र का वसूली शेष है। जिस हेतु कलेक्टर जिला सक्ती द्वारा जिले के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सर्व) एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सर्व) की ओर पत्र प्रेषित किया गया है। उक्त कार्यालय द्वारा जारी एनओसी (ऋण मुक्त प्रमाण पत्र) या बकाया राशि जमा करने के उपरांत ही संबंधित का नामांकन दाखिल किया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *