```html ```

16 अक्टूबर से शुरू होगा चार दिवसीय अक्स गरबा महोत्सव

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार 

अभ्यास सत्र में उत्साह से शामिल हो रहे प्रतिभागी

जशपुरनगरः शारदीय नवरात्र के अवसर पर आयोजित होने वाला चार दिवसीय गरबा महोत्सव का आयोजन 16 अक्टूबर से शुरू होगा। आयोजन समिति अक्स के अध्यक्ष अभिषेक शर्मा (गप्पू) ने बताया कि आयोजन की तैयारी में समिति के स्वयं सेवक पूरे उत्साह के साथ जुटे हुए है। उन्होनें बताया कि इस साल समिति की ओर से लगातार 22 वें साल यह आयोजन किया जाएगा।

 इस साल भी यह आयोजन भक्ति रस से सराबोर रहेगी। आयोजन स्थल की साफ-सफाई और समतलीकरण का काम पूरा कर लिया गया है। प्रतिभागियों और इसमें आने वाले दर्शकों की सुविधा के लिए आयोजन समिति की ओर से रोशनी,साउंड,पानी,पार्किंग और सुरक्षा की व्यवस्था की जाएगी। संयोजक सुनिल सिन्हा,आशीष मिश्रा और सोनू ने बताया कि गरबा महोत्सव के लिए अभ्यास सत्र, शहर के श्री हरि कीर्तन भवन के प्रांगण में शुरू हो चुका है। 

इसमें शामिल होने के लिए प्रतिभागियों को पंजिकरण कराना अनिवार्य होगा। अभ्यास सत्र शाम पांच बजे से रात के आठ बजे तक आयोजित किया जा रहा है। 200 रूपये पंजियन शुल्क जमा कर,प्रतिभागी अपना पंजियन करा सकते हैं। 

सीमा गुप्ता ने बताया कि प्रतिभागियों को गरबा नृत्य का प्रशिक्षण देने के लिए समिति ने किशोरी लाल बरेठा,गायत्री,वर्षा,मिष्टी,नमन,आकाश यादव,रोहित यादव,मोनी गुप्ता,प्रवीण सोनी की टीम बनाई है। यह टीम प्रतिभागियों को म्यूजिक के साथ कदम ताल मिलाने की तकनीकि बारिकियां सीखाने के साथ इसका अभ्यास भी करा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *