Advertisement Carousel
उत्तर प्रदेशलखीमपुर खीरी

वन कर्मियों ने भारी मात्रा में पकड़ी अवैध खैर की लकड़ी जिससे वन माफियाओं में मचा हड़कंप

Ad

लखीमपुर खीरी से शरीफ अंसारी की रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी जनपद के वन रेंज धौरहरा वन क्षेत्र के मोटेबाबा गांव के एक गांव में मुखबिर की सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी धौरहरा ने गुरुवार आधी रात को छापा मारकर एक घर से प्रतिबंधित प्रजाति की बेशकीमती लकड़ी बरामद की है। विभाग की छापामार कार्यवाही से लकड़कट्टो में हड़कंप मचा है।वन तस्करों पर कार्यवाही चर्चा का विषय बनी हुई है। धौरहरा वन क्षेत्र के गांव मोटेबाबा से मुखबिर की सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी धौरहरा नृपेंद्र चतुर्वेदी के नेतृत्व में डिप्टी रेंजर डी पी सिंह,वन दरोगा आर के सिंह,वन रक्षक अंबुज मिश्रा, वाचर कन्हैया तिवारी,हरनाम ने रात करीब बारह बजे छापा मारकर प्रतिबंधित प्रजाति की खैर लकड़ी के करीब  अठाईस बोटे गांव निवासी दुजई राज के घर से बरामद किया।वन विभाग कार्यवाही में जुटा हुआ है।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button