Advertisement Carousel
Blog

गोला पुलिस द्वारा, चोरी की घटना में संलिप्त दो नफर अभियुक्तों को न्यायालय से एक दिन की लिया रिमान्ड

Ad

अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का माल एक अदद करधनी व एक अदद कमर बिछुआ किया बरामद

लखीमपुर खीरी। पुलिस अधीक्षक खीरी गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में सम्पूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत मु0अ0सं0 596/2024 धारा 380/457 भादवि से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्तों 1. विनोद कुमार पुत्र गौरी शंकर  2. काशीराम पुत्र जगमोहन लाल नि0गण फूलपुर थाना गोला जनपद खीरी को मा0 न्यायालय लखीमपुर खीरी के आदेश के अनुपालन में जिला कारागार खीरी से एक दिवस की रिमाण्ड प्राप्त कर अभि0गण उपरोक्त को पुलिस अभिरक्षा में लेकर अभि0गण की निशानदेही पर गन्ने के खेत में बताये गये स्थान को फावड़े  से खोद कर काफी दूर और गहराई तक देखा गया तो एक पन्नी में उपरोक्त अभियोग से सम्बन्धित सफेद धातु की एक अदद कमर बिछुआ व एक अदद करघनी (कमर पेटी) बरामद की गई। बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगण के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। नाम पता अभियुक्त 1.विनोद कुमार पुत्र गौरी शंकर नि0 ग्राम फूलपुर थाना गोला जनपद खीरी। 2.काशीराम पुत्र जगमोहन लाल नि0 ग्राम फूलपुर थाना गोला जनपद खीरी। बरामदगी  करने वाली पुलिस टीम। 1.उ0नि0 हेमन्त कटियार। 2.का0 विनय कुमार। 3.का0 गौरव कुमार। 4.का0 लोकेन्द्र कुमार।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button