Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

कोरबा पुलिस ने अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने वाले सिंडिकेट को पकड़ा।

Ad

कोरबा से वर्षा चौहान की रिपोर्ट

Advertisements

⭕आरोपियों से अवैध कच्ची महुआ शराब कुल 577 लीटर जप्त किया गया।

Advertisements

शराब बनाने वाले भट्टी और शराब बनाने वाले सामग्री को किया गया ध्वस्त।

⭕पुलिस नशे से दूर रहने के लिए सजग कोरबा के तहत कर रही जागरूक श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी, अति0 पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री यूबीएस चैहान व श्रीमती नेहा वर्मा एवं अनुभागीय अधिकारी के दौरान कानून व्यवस्था मजबूत करने हेतु अवैध शराब बिक्री करने वालों एवं सामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही करने हेतु जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

Advertisements

उक्त निर्देश के परिपालन में क्षेत्र में मुखबिर को सक्रिय किया गया था मुखबिर से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस के द्वारा लगातार कार्यवाही किया जा रहा है।

◼️इसी क्रम में चौकी प्रभारी रजगामार क्षेत्र में पुलिस के द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध छापे मार कार्यवाही में ग्राम बुंदेली में 58 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद कर 4 आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया।

◼️थाना हरदीबाजार पुलिस के द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध छापे मार कार्यवाही में ग्राम नेवसा में 15 लीटर कच्ची महुआ शराब आरोपियों से बरामद किया गया।

◼️इसी क्रम में थाना दीपका पुलिस पुलिस के द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध छापे मार कार्यवाही में ग्राम सिरकी में 04 लीटर कच्ची महुआ शराब आरोपियों से बरामद किया गया।

◼️इसी क्रम में थाना उरगा पुलिस पुलिस के द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध 3 स्थान पर छापे मार कार्यवाही में ग्राम चीतापाली में 500 लीटर कच्ची महुआ शराब आरोपियों से बरामद किया गया।

◼️इसी प्रकार थाना बाँकीमोगरा द्वारा बलगी के डगनिया खार क्षेत्र और थाना कटघोरा के ग्राम लोतलोता और ग्राम छुरीखुर्द में जन चौपाल लगा कर सजग कोरबा के तहत नशे के विरुद्ध लोगों को जागरूक किया।

इस प्रकार कोरबा पुलिस के द्वारा 9 प्रकरण में कुल 8 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की।

ज्ञात हो कि इस वर्ष कुल 527 प्रकरण में कुल 8852 लीटर शराब जप्त की गई है।जो पिछले वर्ष की तुलना में 23% की बढ़ोतरी है। कोरबा पुलिस के द्वारा लगातार इस तरह की कार्यवाही जारी रहेगी।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button