Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

माय भारत स्वयंसेवको ने विद्यालय में चलाया स्वच्छता अभियान

रायगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाह्न पर इन दिनों देशभर में स्वच्छता ही सेवा 2024  कार्यक्रम के तहत् सार्वजानिक स्थलों, नदियों, मंदिरो और चौक चौराहों की सफाई का अभियान चलाया जा रहा है जो की 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक चलेगा । स्वभाव स्वच्छता और संस्कार स्वच्छता की थीम पर आधारित इस जन आंदोलन की कड़ी में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की नवीन संस्था माय भारत, रायगढ़  और ग्राम विकास युवा मंडल के कुर्रू  के संयोजन में गाँव के समाजिक स्थानों जैसे स्कूल ,आंगनवाड़ी, सांस्कृतिक मंच के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया गया एवं स्वच्छता का सन्देश ग्रामवासियों को दिया गया एवं प्राथमिक शाला के विद्यार्थियों को अपने आसपास स्वच्छता के लिए प्रेरित किया गया | समस्त स्वयंसेवको को माय भारत की ओर से स्वच्छता किट, टीशर्ट और कैप प्रदान किये गए| कार्यक्रम में अतिथि स्वरुप सरपंच परमिला राठिया उपस्थित रहे|

इस कार्यक्रम के आयोजन में माय भारत के युवा भोला शंकर मेहर, गजेन्द्र महंत, युवा मंडल से महेंद्र कुमार, खुमेश कुमार लकेश्वर सिंह एवं अन्य सभी सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button