Advertisement Carousel
Blog

राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन खीरी में निर्माणाधीन आवासीय भवनों का किया निरीक्षण

Ad

अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आबकारी एवं मद्य निषेध विभाग उ0प्र0, प्रभारी मंत्री जनपद खीरी नितिन अग्रवाल द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन खीरी में निर्माणाधीन आवासीय भवनों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक खीरी गणेश प्रसाद द्वारा बताया गया कि पुलिस आवास निर्माण इकाई, खीरी द्वारा पुलिस लाईन खीरी में एक सौ पचास पुलिस कर्मियों के लिए नौ मंजिला हॉस्टल बैरक का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके अलावा 96 पुलिस कर्मियों के लिए ट्राजिट हॉस्टल का निर्माण भी चल रहा है।

Advertisements
Advertisements


इस दौरान राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने निर्देश दिए कि आवासों के निर्माण की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कोताही न की जाए। शासन द्वारा निर्धारित मानक का पूरा ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्य समय सीमा के भीतर पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी खीरी दुर्गा शक्ति नागपाल; अपर पुलिस अधीक्षक खीरी, क्षेत्राधिकारी सदर व अन्य सम्मानित व्यक्ति उपस्थित रहे।

Advertisements



साथ ही राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल द्वारा पुलिस लाईन में स्थिति अमृत सरोवर का भी निरीक्षण किया। इस दौरान राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल द्वारा बताया गया कि अमृत सरोवर सतही और भूमिगत, दोनों जगह पानी की उपलब्धता बढाने के लिए विशेष महत्वपूर्ण भूमिका निभांएगे। अमृत सरोवर का विकास भी रचनात्मक कार्यों का उपयुक्त प्रतीक है, जो आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर देश को समर्पित है, औपनिवेशिक शासन से आजादी के 75 साल का प्रतीक है, जो टिकाऊ और दिर्घकालिक उत्पादक परसंपत्ति का सृजन करता है, संवेदनशील प्राणियों और पर्यावरण दोनों के लिए लाभदायक है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button