Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

आंगनबाड़ी केंद्रों में 23 सितंबर तक होगा वजन त्यौहार : बच्चों से आंगनबाड़ी केंद्र हुए गुलजार

Ad

सारंगढ़ बिलाईगढ़,जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में वजन त्यौहार 12 सितंबर से 23 सितंबर 2024 तक आयोजित किया जा रहा है। वजन त्यौहार के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों को रंगोली और अन्य खिलौने आदि से सजाया गया था। बच्चे वजन और ऊंचाई नापजोख के दौरान उत्साहित, कुछ डरे से और कुछ सामान्य थे। बच्चों के बड़ी संख्या में आने से आंगनबाड़ी केंद्रों का परिसर किलकारियों और बचपन के दृश्यों से गुलजार रहा। इस दौरान पालक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका उपस्थित थे।

Advertisements

कलेक्टर धर्मेश साहू ने जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाने वाले वजन त्यौहार के लिए जिले के अधिकारियों को निरीक्षण के लिए नियुक्त किया है और उनको निर्देशित किया है कि वे अपने आवंटित क्लस्टर में निर्धारित दिवस में उपस्थित होकर अपने समकक्ष कम से कम 15 बच्चों के वजन का तौल एवं ऊंचाई का नापजोख कराएं।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button