Advertisement Carousel
Blog

तेंदुआ से बचाव को लेकर वन विभाग के अधिकारियों ने दरेरी गांव में ग्रामीणों के साथ की बैठक ग्रामीणों को किया सतर्क

Ad

अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी जनपद के निघासन क्षेत्र में दो दिन पहले दक्षिण वन रेंज निघासन के गांव दरेरी-हथियाबोझ संपर्क मार्ग पर तेंदुआ देखा गया था ।जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। जिसके संबंध में सोमवार को वन विभाग के अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों के साथ एक बैठक की जिसमे सभी लोगों को सतर्क रहने की अपील की। इस दौरान दक्षिण खीरी वन प्रभाग डी.एफ.ओ सौरीष सहाय की अध्यक्षता में बेलरायां रेंज के रेंजर भूपेंद्र सिंह, वन दरोगा राजेंद्र वर्मा व समस्त स्टाफ ने इलाके में बाघ की मौजूदगी को लेकर लोगों को सतर्क किया। गोष्ठी में डीएफओ व रेंजर ने लोगों को बाघ से बचाव के तरीके बताए। वन कर्मियों का कहना है कि सतर्कता से वन्य जीवों से बचा जा सकता है। अधिकारियों ने किसानों तथा मजदूरों और गांव के लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि तेंदुआ सुबह शाम गांव की तरफ आ सकता है। खेतों में सभी लोग समूह बनाकर ही जाए अकेले न जाएं। और तेंदुआ की लोकेशन मिलने पर तुरंत वन विभाग को सुचना दे जिससे वन विभाग कांबिंग करके आप लोगों को सुरक्षित किया जाएगा। गोष्ठी में डीएफओ सौरीष सहाय,  रेंजर भूपेंद्र सिंह, दरोगा राजेंद्र वर्मा, प्रधान ओमकार गोस्वामी, पूर्व प्रधान पुत्र अमरनाथ गिरि सहित भारी संख्या में सम्मानित लोग व ग्रामीणों लोग मौजूद रहे।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button