```html ```

अब घर बैठे मोबाइल से जमा करें वाहन का ई-चालान, दुर्ग यातायात पुलिस ने बताई ऑनलाइन भुगतान की प्रक्रिया

अब घर बैठे मोबाइल से जमा करें वाहन का ई-चालान, दुर्ग यातायात पुलिस ने बताई ऑनलाइन भुगतान की प्रक्रिया

फर्जी लिंक और व्हाट्सएप मैसेज से रहें सावधान, ई-चालान का भुगतान केवल परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर करें

दुर्ग। वाहन चालकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस दुर्ग ने ई-चालान के ऑनलाइन भुगतान की प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। अब वाहन चालक घर बैठे अपने मोबाइल के माध्यम से वाहन पर दर्ज ई-चालान की जानकारी प्राप्त कर UPI, फोन-पे, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड अथवा नेट बैंकिंग के जरिए चालान की राशि जमा कर सकते हैं। इसके लिए परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://echallan.parivahan.nic.in पर जाकर ऑनलाइन भुगतान किया जा सकता है।

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह देते हुए कहा है कि ई-चालान का भुगतान केवल परिवहन विभाग की अधिकृत वेबसाइट के माध्यम से ही करें। किसी अन्य वेबसाइट, व्हाट्सएप मैसेज, फर्जी लिंक, अनजान कॉल अथवा संदिग्ध संदेश में दिए गए लिंक पर क्लिक न करें। साथ ही किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी बैंकिंग एवं व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से बचें।

ऐसे चेक करें अपने वाहन का ई-चालान

ई-चालान की जानकारी प्राप्त करने के लिए वाहन चालक सबसे पहले अपने मोबाइल में गूगल खोलकर E-Challan सर्च करें। इसके बाद परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Pay Challan विकल्प चुनें। यहां Vehicle आइकन पर क्लिक कर अपने वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें। इसके बाद स्क्रीन पर दिखाई देने वाला CAPTCHA भरकर Get Detail पर क्लिक करें। ऐसा करते ही वाहन पर दर्ज चालान की जानकारी, चालान नंबर, संबंधित विभाग, चालान की तारीख और जुर्माने की राशि स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगी।

 

इन आसान चरणों में करें ऑनलाइन भुगतान

जिस चालान का भुगतान करना है, उसके सामने दिए गए चेक बॉक्स पर क्लिक कर Pay Now विकल्प चुनें। इसके बाद पेमेंट गेटवे में Direct Payment पर क्लिक करें। निर्धारित नियम एवं शर्तों को स्वीकार कर Submit करने पर भुगतान के लिए UPI, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और नेट बैंकिंग के विकल्प उपलब्ध होंगे। वाहन चालक अपनी सुविधानुसार भुगतान का माध्यम चुनकर राशि जमा कर सकते हैं। UPI के माध्यम से भुगतान करने के लिए QR कोड स्कैन कर फोन-पे, गूगल-पे अथवा अन्य UPI एप का उपयोग किया जा सकता है।

भुगतान के बाद रसीद रखना न भूलें

सफल भुगतान के बाद स्क्रीन पर Successfully Received का संदेश दिखाई देगा। इसमें चालान नंबर, वाहन नंबर और भुगतान से संबंधित विवरण उपलब्ध रहेगा। इसके बाद Generate/Print Receipt विकल्प पर क्लिक कर भुगतान की रसीद डाउनलोड की जा सकती है। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को सलाह दी है कि भुगतान के बाद रसीद अवश्य डाउनलोड करें और भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर उपयोग के लिए सुरक्षित रखें।

यातायात पुलिस दुर्ग ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे समय-समय पर अपने वाहनों पर दर्ज ई-चालान की स्थिति की जांच करते रहें और लंबित चालानों का निर्धारित समय पर भुगतान करें। ऑनलाइन भुगतान की सुविधा का लाभ उठाने के साथ-साथ साइबर ठगी से बचने के लिए केवल सरकारी वेबसाइट का ही उपयोग करें।

आधिकारिक ई-चालान वेबसाइट: https://echallan.parivahan.nic.in

DEEPAK YADAV

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • Blog
  • CM विष्णु देव साय
  • CMO CHHATTISGARH
  • Editor's Pick
  • Fashion
  • Health
  • Main Stories
  • National
  • PM Modi
  • Popular
  • Recommended
  • Sports
  • Tech
  • Travel
  • अपराध
  • अंबिकापुर
  • आज का मौसम
  • इंडिया
  • उत्तर प्रदेश
  • कांग्रेस
  • कानपुर
  • कोरबा
  • कोसीर
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • खेल
  • गरियाबंद
  • चुनाव
  • छत्तीसगढ़
  • छुरिया
  • जशपुर नगर
  • जांजगीर-चांपा
  • दंतेवाड़ा
  • देश
  • धमतरी
  • धर्म
  • नई दिल्ली
  • नारायणपुर
  • न्यूज
  • पुलिस
  • प्रधानमंत्री न्यूज
  • बड़ी खबर
  • बरमकेला
  • बलरामपुर
  • बलौदा बाजार
  • बलौदाबाजार-भाटापारा
  • बिज़नेस
  • बिलाईगढ़
  • बिलासपुर
  • बीजापुर
  • भटगांव
  • भाजपा
  • भारत
  • भोपाल मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • महासमुंद
  • मैहर
  • राजनांदगांव
  • राजनीति
  • राज्य
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लखीमपुर खीरी
  • लाइफ स्टाइल
  • विदेश
  • व्यापार
  • शक्ति
  • शिक्षा
  • सक्ति
  • सड़क हादसा
  • सतना
  • सरगुजा
  • सरगुजा अंबिकापुर
  • सरसीवां
  • सरसींवा
  • सरायपाली
  • सरिया
  • सामाजिक
  • सारंगढ़
  • सारंगढ़ - बिलाईगढ़
  • सीएम विष्णु देव साय
  • सीधी मध्य प्रदेश
  • स्वास्थ्य
  • स्वास्थ्य विभाग