```html ```

महिला सशक्तिकरण को लेकर धनमती यादव ने कौशल्या साय से की भेंट, रोजगार और कौशल प्रशिक्षण पर हुई चर्चा पीएम

रायपुर: सर्व यादव समाज महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती धनमती यादव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय से आत्मीय भेंट की।

इस दौरान प्रदेश की महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और रोजगारपरक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। धनमती यादव ने बेरोजगार और जरूरतमंद महिलाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में महिलाएं हुनरमंद हैं, लेकिन प्रशिक्षण और मार्गदर्शन के अभाव में उनकी प्रतिभा का पूरा उपयोग नहीं हो पा रहा है। महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई, ब्यूटी-वेलनेस, खाद्य प्रसंस्करण, हस्तशिल्प, कंप्यूटर और लघु उद्योग जैसे क्षेत्रों में निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है।

धनमती यादव ने कहा कि महिलाओं को सहायता से ज्यादा अवसर और सही मंच की जरूरत है। यदि उन्हें प्रशिक्षण और मार्गदर्शन मिले तो वे परिवार के साथ-साथ प्रदेश के विकास में भी अहम भूमिका निभा सकती हैं।

उन्होंने बताया कि संगठन द्वारा आने वाले समय में कौशल प्रशिक्षण शिविर, जागरूकता अभियान और रोजगार मार्गदर्शन जैसे कार्यक्रम व्यापक स्तर पर चलाए जाएंगे, साथ ही महिलाओं को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *