Advertisement Carousel
Add
Blog

पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल बलौदा में ‘सेवा संकल्प अभियान—आशीर्वाद का दिया’ का भव्य आयोजन

Ad

Advertisements

पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल बलौदा में ‘सेवा संकल्प अभियान—आशीर्वाद का दिया’ का भव्य आयोजन

Advertisements


बलौदा। पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल बलौदा में ‘सेवा संकल्प अभियान—आशीर्वाद का दिया’ के तहत प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और विद्यालय स्टाफ ने दीप प्रज्वलित कर सेवा, संवेदना, करुणा और मानवता का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में सुंदर रंगोली सजाई गई और दीपों से वातावरण को प्रकाशमय किया गया।

Advertisements


कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा गया कि ‘आशीर्वाद का दिया’ केवल दीप जलाने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज में सेवा और संवेदना का प्रकाश फैलाने का संकल्प है। दीपक भले ही छोटा होता है, लेकिन उसका प्रकाश अंधकार को दूर करने की क्षमता रखता है। इसी प्रकार किसी जरूरतमंद की सहायता, बुजुर्गों का सम्मान, दुखी व्यक्ति का सहारा बनना, विद्यार्थी की पढ़ाई में मदद करना अथवा भूखे को भोजन उपलब्ध कराना जैसे छोटे-छोटे सेवा कार्य किसी के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते हैं।


कार्यक्रम में शिक्षा के साथ संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान देना नहीं, बल्कि उनमें जिम्मेदारी, संवेदनशीलता और मानवता की भावना विकसित करना भी है। सेवा की भावना विद्यार्थियों को बेहतर नागरिक और बेहतर इंसान बनने की प्रेरणा देती है।
इस दौरान विद्यार्थियों ने समाज और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए स्वच्छता, प्रकृति संरक्षण, बुजुर्गों के सम्मान तथा जरूरतमंदों की सहायता का संकल्प लिया। कार्यक्रम में कहा गया कि जब समाज में हजारों लोग सेवा और मानवता के छोटे-छोटे दीप जलाते हैं, तो सामाजिक अंधकार दूर होकर सकारात्मकता का प्रकाश फैलता है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के नन्हे विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कक्षा 12वीं के छात्र आसन मानिकपुरी, कक्षा 10वीं की छात्रा अंशिका सोनी सहित अन्य विद्यार्थी एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
कार्यक्रम का संदेश रहा कि सेवा वह दीप है, जो स्वयं जलकर दूसरों का जीवन रोशन करता है। विद्यार्थियों ने सेवा, संवेदना और मानवता की भावना को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button