Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज खबर का असर: सीसी रोड का सच जानने मौके पर पहुंचे जनपद C.O.को और S.D.O.जांच के बाद दिए सख्त निर्देश

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार

Advertisements

Advertisements

जशपुर। खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और सीसी रोड निर्माण की गुणवत्ता को लेकर उठे सवालों की जांच के लिए जनपद C.O. और S.D.O. मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने निर्माण कार्य का निरीक्षण कर सड़क की स्थिति का जायजा लिया और संबंधित जिम्मेदारों से जानकारी ली।

Advertisements

निरीक्षण के दौरान सड़क के कई हिस्सों में गुणवत्ता को लेकर खामियां सामने आने की बात कही जा रही है। अधिकारियों ने विशेष रूप से उन स्थानों का निरीक्षण किया जहां सड़क क्षतिग्रस्त या निर्माण में अनियमितता की शिकायत मिली थी।

जांच के बाद अधिकारियों ने संबंधित एजेंसी और जिम्मेदार कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जहां सड़क टूटी हुई है, उन हिस्सों को केवल मरम्मत नहीं बल्कि तोड़कर दोबारा बनाया जाए। इसके साथ ही सड़क पर फैली मिट्टी को साफ करने तथा जहां-जहां निर्माण कार्य खराब पाया गया, उन सभी हिस्सों को उखाड़कर पुनः गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्माण करने के आदेश दिए गए।

ग्रामीणों का कहना है कि खबर सामने आने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों का मौके पर पहुंचना सकारात्मक कदम है। लोगों ने उम्मीद जताई है कि अब सड़क निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा और जिम्मेदारों पर कार्रवाई भी की जाएगी।

सवाल ये है क्या खबर चलने के बाद ही S.D.O. महोदय को जांच करने का ख्याल आया,अगर पहले ही कार्य की गुणवत्ता को देखते तो शायद सरकारी धन का सदुपयोग ज्यादा बेहतर तरीके से किया जा सकता आगे देखते है कि अधिकारी महोदय बाकी बचे काम को कितनी गुणवत्ता के साथ कार्य एजेंसी से करवाते है

अब देखना होगा कि अधिकारियों के निर्देशों का पालन कितनी गंभीरता से किया जाता है और क्षेत्रवासियों को बेहतर सड़क सुविधा कब तक मिल पाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button