Advertisement Carousel
Blog

पीएम आवास योजना से बदली जिंदगी: दिलेश्वर को मिला पक्का घर, बढ़ा आत्मविश्वास

Ad

Advertisements

पीएम आवास योजना से बदली जिंदगी: दिलेश्वर को मिला पक्का घर, बढ़ा आत्मविश्वास
जांजगीर-चांपा।
शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं अब जमीनी स्तर पर लोगों के जीवन में बदलाव ला रही हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) इसका सशक्त उदाहरण बनकर सामने आई है। जिले के नवागढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पोड़ी निवासी दिलेश्वर प्रसाद साहू की कहानी इस बदलाव की प्रेरक मिसाल है।
कच्चे घर से पक्के आशियाने तक का सफर
दिलेश्वर का परिवार पहले कच्चे और जर्जर मकान में रहता था। बारिश के दिनों में छत टपकती थी और दीवारें कमजोर पड़ जाती थीं, जिससे परिवार को असुरक्षा और परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
योजना से मिली सहायता, सपना हुआ साकार
प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी मिलने पर दिलेश्वर ने आवेदन किया। शासन द्वारा उन्हें घर निर्माण के लिए 1 लाख 20 हजार रुपये की स्वीकृति मिली।
उनकी मेहनत और सरकारी सहायता से वर्ष 2024-25 में उनका पक्का मकान तैयार हो गया।

Advertisements
Advertisements


अब सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन
आज दिलेश्वर अपने परिवार—पत्नी और तीन बच्चों—के साथ सुरक्षित और मजबूत घर में रह रहे हैं। वे खेती और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं।
इस योजना ने उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के साथ-साथ उन्हें आत्मविश्वास और सम्मान के साथ जीने की नई दिशा दी है।
शासन के प्रति जताया आभार
दिलेश्वर प्रसाद साहू ने इस योजना के लिए शासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना उनके जैसे जरूरतमंद परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
गरीबों के लिए उम्मीद की किरण
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए उम्मीद की नई किरण बनकर उभरी है, जो उन्हें बेहतर और सुरक्षित जीवन प्रदान कर रही है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button