Advertisement Carousel
Blog

जिला पंचायत की सामान्य सभा सम्पन्न, खरीफ तैयारी व पेयजल व्यवस्था पर दिए गए अहम निर्देश

Ad

Advertisements

जिला पंचायत की सामान्य सभा सम्पन्न, खरीफ तैयारी व पेयजल व्यवस्था पर दिए गए अहम निर्देश
जांजगीर-चांपा,

Advertisements


जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में धान खरीदी, खरीफ सीजन की तैयारी, पेयजल व्यवस्था, पंचायतों की कार्यप्रणाली एवं विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में आगामी खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए खाद की मांग, भंडारण एवं आपूर्ति व्यवस्था पर विशेष चर्चा हुई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि किसानों को समय पर खाद उपलब्ध हो, इसके लिए पर्याप्त स्टॉक एवं पारदर्शी वितरण व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही गोदामों में उचित भंडारण और समयबद्ध परिवहन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।
धान खरीदी की समीक्षा करते हुए उपार्जन केंद्रों की कार्यप्रणाली, पंजीकृत किसानों की संख्या, कुल खरीदी एवं धान उठाव की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 से संबंधित सभी प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित रखा जाए।

Advertisements


गर्मी के मद्देनजर बैठक में पेयजल व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। गांव-गांव में पानी की समस्या के त्वरित समाधान, हैंडपंप एवं नल-जल योजनाओं के नियमित रखरखाव तथा जल जीवन मिशन के तहत निर्बाध जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पाइपलाइन, मोटर एवं वितरण प्रणाली की सतत निगरानी पर भी जोर दिया गया।
प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से 5 वर्षों से एक ही स्थान पर पदस्थ पंचायत सचिवों के स्थानांतरण के निर्देश दिए गए। साथ ही स्पष्ट किया गया कि सचिवों की पदस्थापना उनके मूल गांव में नहीं की जाएगी।
बैठक में जिले के उद्योगों एवं उसना राइस मिलों द्वारा जल उपयोग की समीक्षा करते हुए सभी संस्थानों को जल उपयोग, स्रोत, बकाया बिल एवं अनुमति संबंधी जानकारी अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। जल बिल बकाया रखने वाले संस्थानों के विरुद्ध वसूली कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए। इस संबंध में 10 अप्रैल 2026 को जल संसाधन विभाग की विशेष बैठक आयोजित की जाएगी।
बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष, समिति सभापति, सदस्यगण, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button