Advertisement Carousel
Blog

नौकरी लगाने के नाम पर 12 लाख की ठगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार फरार ठग चढ़ा सक्ती पुलिस के हत्थे, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

Advertisements


सक्ती पुलिस को नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी। पुलिस ने साइबर टीम की मदद से आरोपी को कोरबा जिले के ग्राम नुनेरा से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एसईसीएल गेवरा प्रोजेक्ट में नौकरी लगाने का झांसा देकर कई लोगों से करीब 12 लाख रुपये की ठगी की थी।

Advertisements
Advertisements


पूरा मामला सक्ती जिले के सकर्रा गांव का है, जहां प्रार्थी डालेश्वर प्रसाद चंद्रा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ लोगों ने एसईसीएल गेवरा प्रोजेक्ट में नौकरी लगाने के नाम पर उनसे और अन्य पीड़ितों से लाखों रुपये वसूले हैं। जांच के दौरान सामने आया कि मुख्य आरोपी सुरेश कुमार दुबे ने वर्ष 2011 में नौकरी दिलाने का झांसा देकर करीब 12 लाख रुपये की ठगी की थी।

मामले में अपराध क्रमांक 245/2022 के तहत धारा 420 भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल और एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैंकरा के निर्देश पर आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी।

साइबर सेल की मदद से पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने गांव नुनेरा थाना पाली जिला कोरबा पहुंचा हुआ है। जिसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी सुरेश कुमार दुबे को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि ठगी की रकम में से करीब 5 लाख 75 हजार रुपये से आरोपी ने बोलेरो वाहन खरीदा था।

“आरोपी लंबे समय से फरार था। साइबर टीम की सहायता से उसे गिरफ्तार किया गया है। नौकरी लगाने के नाम पर कई लोगों से ठगी की गई थी। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।”

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण राजपूत के मार्गदर्शन में साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक सी.पी. कंवर, प्रधान आरक्षक दामोदर जायसवाल, आरक्षक सेतराम पटेल, गोपाल साहू, शत्रुघ्न जांगड़े और महिला आरक्षक लक्ष्मीन सिदार की अहम भूमिका रही।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button