Advertisement Carousel
मध्यप्रदेशमैहर

ग्राम गोरइया में गूंजा कांशीराम साहब का मिशन, सैकड़ों युवाओं ने भीम आर्मी की सदस्यता ली : एड. विक्रम सूर्यवंशी

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से विकास सोनी

Advertisements

मैहर। दिनांक 5 मार्च 2026 को भीम आर्मी भारत एकता मिशन के तत्वाधान में ग्राम पंचायत गोरइया में एक जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडवोकेट विक्रम सूर्यवंशी (जिलाध्यक्ष भीम आर्मी) तथा विशिष्ट अतिथि राघवेन्द्र अहिरवार (जिलाध्यक्ष, आज़ाद समाज पार्टी कां.) रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीनाथ साकेत ने की, जबकि संचालन कोमल साकेत द्वारा किया गया।

Advertisements
Advertisements

मुख्य अतिथि एड. विक्रम सूर्यवंशी ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं मान्यवर कांशीराम साहब के आंदोलन को मजबूत बनाने के लिए “बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय” की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मूलनिवासी 85 प्रतिशत बहुजन समाज को संगठित कर सामाजिक, शैक्षिक और राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करना समय की मांग है।

उन्होंने युवाओं से संगठन में 50 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि हम सभी मान. एड. चंद्रशेखर आज़ाद के हाथों को मजबूत करें और बहुजन समाज की आवाज को राष्ट्रीय स्तर तक बुलंद करें। उन्होंने कहा कि मैहर क्षेत्र में शोषित, पीड़ित, वंचित, असहाय और गरीबों के साथ हो रहे अत्याचार व उत्पीड़न के खिलाफ भीम आर्मी मजबूत आवाज बनकर हक व अधिकारों की लड़ाई लड़ेगी।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम गोरइया के युवाओं में जोश व उत्साह देखने को मिला और सैकड़ों युवाओं ने भीम आर्मी की नीतियों से प्रभावित होकर संगठन की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर ग्राम पंचायत गोरइया की नई कमेटी का गठन किया गया, जिसमें संयोजक विश्वनाथ बौद्ध, सह-संयोजक कोमल प्रसाद, सचिव श्रीनाथ साकेत, कोषाध्यक्ष दिनेश साकेत तथा संरक्षक अनुज सागर बनाए गए।

कार्यक्रम में नागेंद्र रवि (जिला सचिव), पुष्पेंद्र सतनामी (आईटी सेल प्रभारी मैहर), शिवम, राजमान, विष्णु, प्रकाश, विकास, भारती, सुभाष, कुमार, तिलक, राज, आकाश, रजनीश साकेत, सौरभ, अभिषेक, रवेंद्र, रामदयाल, नवलकिशोर साकेत, छोटू, विशाल, शिवप्रसाद, रजनीश, मनसुखलाल, दादूलाल, धनीराम, मुंशीलाल, कमलेश, मनोज, पप्पू, बद्री प्रसाद समेत लगभग 500 की तादाद में लोग उपस्थित रहे।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button