Advertisement Carousel
Add
मध्यप्रदेश

मैहर दौरे पर प्रभारी मंत्री राधा सिंह, मां शारदा देवी के किए दर्शन और पूजा-अर्चना

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से विकास सोनी

Advertisements

मैहर मध्यप्रदेश शासन की पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री तथा मैहर जिले की प्रभारी मंत्री राधा सिंह शनिवार को मैहर जिले के प्रवास पर रहीं। इस दौरान उन्होंने विश्व प्रसिद्ध मां शारदा देवी के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
मंदिर परिसर में दर्शन के दौरान उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष कमलेश सुहाने, नगर मंडल अध्यक्ष विकास तिवारी सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंत्री राधा सिंह ने मंदिर प्रशासन से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
प्रभारी मंत्री राधा सिंह ने कहा कि मां शारदा का आशीर्वाद प्रदेश के विकास और जनकल्याण कार्यों को नई ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने जिले के समग्र विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
मंत्री के दौरे को लेकर मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button