Advertisement Carousel
Blog

फरार वारंटियों पर पुलिस का शिकंजा: सारागांव पुलिस ने 03 स्थाई वारंटी दबोचे

Advertisements

लंबे समय से फरार 03 स्थाई वारंटी गिरफ्तार
सारागांव पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अभियान के तहत की गई कार्रवाई

Advertisements

जांजगीर-चांपा
पुलिस अधीक्षक  विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में जिले में फरार चल रहे वारंटियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सारागांव पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। इस अभियान के दौरान पुलिस ने लंबे समय से फरार 03 स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना सारागांव क्षेत्र में स्थाई वारंट लंबित होने के बावजूद आरोपियों द्वारा लंबे समय से गिरफ्तारी से बचते हुए फरारी काटी जा रही थी। पुलिस द्वारा गुप्त सूचना एवं सतत प्रयासों के आधार पर अलग-अलग स्थानों पर दबिश देते हुए तीनों आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की गई।
गिरफ्तार किए गए स्थाई वारंटियों के नाम इस प्रकार हैं—

Advertisements

1. महेंद्र कुमार कश्यप, निवासी कमरीद

2. देवीप्रसाद बरेट, निवासी चोरिया

3. नरेंद्र सूर्यवंशी, निवासी मोहगांव


तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई उपरांत न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी, थाना प्रभारी सारागांव के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक अर्जुन जांगड़े, आरक्षक शंकर जय किशन एवं रामायण कंवर की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून से भागने वाले फरार आरोपियों एवं वारंटियों के विरुद्ध इसी प्रकार सघन अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button