Advertisement Carousel
Blog

आदतन गुंडा बदमाश सांतनु सांडे पर बड़ी कार्रवाई, 1 साल के लिए जिला बदर

Ad

Advertisements


आदतन गुंडा बदमाश सांतनु सांडे पर बड़ी कार्रवाई, 1 साल के लिए जिला बदर

जांजगीर-चांपा जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने आदतन गुंडा बदमाश के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। थाना बलौदा क्षेत्र के बिरगहनी निवासी बदमाश सांतनु सांडे को जिला प्रशासन ने एक वर्ष के लिए जिला बदर कर दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी सांतनु सांडे के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत कुल 5 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, वहीं 12 मामलों में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा चुकी है। बदमाश के खिलाफ लोगों को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देना, मारपीट, लड़ाई-झगड़ा और बलवा जैसे गंभीर अपराधों के मामले दर्ज हैं।
बताया गया है कि आरोपी की आक्रामक और दुस्साहसी प्रवृत्ति के कारण क्षेत्र के लोग उसके खिलाफ थाना में शिकायत दर्ज कराने से भी कतराते थे। उसकी लगातार आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा ने कड़ी कार्रवाई की अनुशंसा करते हुए कलेक्टर को विस्तृत प्रतिवेदन भेजा था।
जिसके बाद छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3 और 5 के तहत कार्रवाई करते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जांजगीर-चांपा ने आदेश जारी कर आरोपी सांतनु सांडे को एक वर्ष के लिए जिला बदर कर दिया है।
आदेश के अनुसार, आरोपी को जांजगीर-चांपा जिले के साथ-साथ सरहदी जिले सक्ती, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा और बलौदाबाजार की सीमा से भी बाहर रहने का निर्देश दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। ऐसी आपराधिक गतिविधियों पर पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button