Advertisement Carousel
Blog

बलौदा में स्वास्थ्य पंचायत सम्मेलन सम्पन्न“गांवों में डॉक्टर की भूमिका निभाती हैं मितानिन” – इंजी. सत्यलता आनंद मिरी

Ad

Advertisements

बलौदा में स्वास्थ्य पंचायत सम्मेलन सम्पन्न
“गांवों में डॉक्टर की भूमिका निभाती हैं मितानिन” – इंजी. सत्यलता आनंद मिरी
जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा ब्लॉक मुख्यालय में स्वास्थ्य मितानिन कार्यक्रम अंतर्गत स्वास्थ्य पंचायत सम्मेलन एवं जनसंवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सत्यलता आनंद मिरी, अध्यक्ष जिला पंचायत जांजगीर-चांपा शामिल हुईं।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मितानिन बहनें ग्रामीण क्षेत्रों में डॉक्टर की भूमिका निभा रही हैं। वे छोटे बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर टीकाकरण सुनिश्चित करती हैं तथा स्वच्छता, पोषण और मलेरिया, टीबी एवं निमोनिया जैसी संक्रामक बीमारियों के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करती हैं। उन्होंने कहा कि मितानिन सामान्य बीमारियों में प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने के साथ ही गंभीर मरीजों को समय पर अस्पताल पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

Advertisements
Advertisements


अध्यक्ष ने संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने और शासकीय स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुँचाने के लिए मितानिनों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों तथा आगामी बजट में किए गए प्रावधानों की जानकारी साझा की। साथ ही मितानिनों से अपील की कि वे शासन की सभी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति बबीता रवि वचन रात्रे, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष शिशुपाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष निलेश गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि रमाकांत सहित बड़ी संख्या में मितानिनें एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सम्मेलन के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button