Advertisement Carousel
Blog

सिवनी हाई स्कूल में महिला सुरक्षा को लेकर विशेष जन जागरूकता अभियानसीएसपी जांजगीर योगिताबाली खापर्डे की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित

Ad

Advertisements

जांजगीर-चांपा

Advertisements

सिवनी हाई स्कूल में महिला सुरक्षा को लेकर विशेष जन जागरूकता अभियान
सीएसपी जांजगीर योगिताबाली खापर्डे की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित

जांजगीर-चांपा
पुलिस अधीक्षक  विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा रजत जयंती के पंचम दिवस के अवसर पर महिला सुरक्षा को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष जन जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम जांजगीर क्षेत्र के ग्राम सिवनी स्थित हाई स्कूल में नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) जांजगीर सुश्री योगिताबाली खापर्डे की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

Advertisements


कार्यक्रम के दौरान सीएसपी जांजगीर द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को महिला सुरक्षा से जुड़े अभियानों के उद्देश्य की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा कानूनों एवं उपलब्ध सहायता सेवाओं की जानकारी देना है, ताकि वे स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सकें और किसी भी प्रकार के अपराध के विरुद्ध निर्भीक होकर आवाज उठा सकें।
जागरूकता कार्यक्रम में घरेलू हिंसा, गुड टच–बैड टच, छेड़छाड़, पीछा करने की घटनाएं, सायबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, तथा नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में विस्तार से जानकारी साझा की गई। साथ ही आपात स्थिति में डायल 112 सहित अन्य पुलिस सहायता सेवाओं के उपयोग के बारे में भी बताया गया।
सीएसपी जांजगीर ने बताया कि महिला सुरक्षा को लेकर इस प्रकार के जन जागरूकता अभियान आगे भी स्कूलों, कॉलेजों, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में लगातार आयोजित किए जाएंगे। यह अभियान समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने, अपराधों की रोकथाम करने और महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
सायबर अपराध की शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया
हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तुरंत कॉल करें (वित्तीय धोखाधड़ी सहित अन्य सायबर अपराध की स्थिति में)।
भारतीय सायबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) की वेबसाइट cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button