Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

सारंगढ़: गोमर्दा अभ्यारण्य में शिकारियों का कहर, तालाब में मिला भालू का कटा सिर

Ad

सारंगढ़। गोमर्दा अभ्यारण्य अंतर्गत मल्दा भालुकोना बीट के ग्राम कपरतूंगा में वन्यजीवों के शिकार का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गांव के तालाब में भालू की खोपड़ी बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि अज्ञात शिकारियों ने भालू को मारकर उसका शरीर नोच डाला, खाल उतार ली और सिर को तालाब में फेंक दिया।

Advertisements
Advertisements

इस घटना से वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि रेंजर और बीट गार्ड सेंचुरी में गश्त नहीं करते, जिससे वन्यजीवों के लगातार शिकार की घटनाएं हो रही हैं।

सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्निफर डॉग की मदद से आरोपियों का सुराग लगाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल, अज्ञात शिकारियों की तलाश जारी है।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button