Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

बाना परसाही में पन्नी तानकर अंतिम संस्कार, विधायक ने मुक्तिधाम निर्माण के लिए ₹5 लाख की अनुशंसा

Ad

दीपक यादव बिलासपुर संभाग ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा विकासखंड के बाना परसाही गांव से एक मार्मिक तस्वीर सामने आई, जहां बारिश के कारण खुले आसमान के नीचे पन्नी तानकर अंतिम संस्कार किया गया।

Advertisements
Advertisements

यह तस्वीर सोशल मीडिया और समाचार पत्रों के माध्यम से सामने आई, जिसने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को झकझोर दिया। गांव में स्थायी मुक्तिधाम नहीं होने के कारण शव को लंबे समय तक घर में ही रखना पड़ा और जैसे ही मौसम खुला, अस्थाई पन्नी तानकर अंतिम संस्कार करना पड़ा।

Advertisements

कटनी प्रवास से अकलतरा लौटते ही क्षेत्रीय विधायक राघवेंद्र कुमार ने इस घटना को गंभीरता से लिया और तत्काल गाँव के सरपंच को बुलाकर वर्ष 2025-26 की विधायक निधि से ₹5 लाख की राशि से मुक्तिधाम सह प्रतीक्षालय निर्माण की अनुशंसा की।

विधायक राघवेंद्र कुमार का कहना है कि “यह एक अत्यंत दुःखद घटना है। ऐसी स्थिति दोबारा न बने, इसके लिए मैंने त्वरित निर्णय लिया और ₹5 लाख स्वीकृत कर दिए हैं।”..

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button