Advertisement Carousel
Blog

शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने 4 गुंडा बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

Ad

Advertisements

आपराधिक प्रवृत्ति के बदमाशों पर कोनी पुलिस का शिकंजा

Advertisements

शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने 4 गुंडा बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

बिलासपुर,

थाना कोनी पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आपराधिक प्रवृत्ति के बदमाशों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अपराधों पर अंकुश लगाने एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में प्राप्त सूचना के आधार पर कोनी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार गुंडा बदमाशों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170 के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई शांति भंग होने एवं संभावित अपराध को रोकने के मद्देनजर की गई।
प्रतिबंधित किए गए व्यक्तियों में लक्की भारत (27 वर्ष) निवासी आवासपारा सेंदरी, भोलू यादव उर्फ राकेश यादव (26 वर्ष) निवासी गोदामपारा, भीमशंकर वर्मा (20 वर्ष) निवासी घुटकु तथा सुनील यादव (20 वर्ष) निवासी यादवपारा, थाना कोनी, जिला बिलासपुर शामिल हैं।
पुलिस द्वारा उक्त सभी व्यक्तियों को क्षेत्र में शांति भंग करने से रोकने हेतु आवश्यक प्रतिबंध लगाए गए हैं। कोनी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button