Advertisement Carousel
Blog

यूपी सरकार ने खीरी में बाढ़ मुआवजे को दिए तीस करोड़

Ad

यूपी सरकार ने खीरी में बाढ़ मुआवजे को दिए तीस करोड़

Advertisements

सूबे के लिए जारी 36.75 करोड़ में से सबसे ज्यादा धनराशि खीरी जिले को मिली

Advertisements

अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ

लखीमपुर खीरी। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखीमपुर खीरी जिले में बाढ़ मुआवजे के लिए तीस करोड़ की धनराशि भेजी है। उत्तर प्रदेश के बाढ़ से प्रभावित जिलों के लिए जारी 36.75 करोड़ में से सबसे ज्यादा धनराशि खीरी जिले को मिली है। उत्तर प्रदेश सरकार ने बाढ़ मुआवजा प्रदान किए जाने के उद्देश्य से जनपद लखीमपुर खीरी के लिए तीस करोड रुपए जारी किए है। सूबे के लिए जारी छत्तीस करोड पचहत्तर लाख सत्हत्तर हजार तीन सौ बानबे की धनराशि में से सबसे ज्यादा धनराशि लखीमपुर खीरी जिले को मिली है।

Advertisements

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में बाढ़ से प्रभावित होने वाले व्यक्तियों, परिवारों, कृषकों को राहत सहायता, कृषि निवेश अनुदान प्रदान किये जाने हेतु बाढ मदद में छत्तीस करोड पचहत्तर लाख सत्हत्तर हजार तीन सौ बानबे रुपए की धनराशि सम्बन्धित जिले के डीएम के निवर्तन पर रखने की स्वीकृति शासन की ओर से प्रदान की गई है। जारी धनराशि में जनपद लखीमपुर खीरी मे प्रभावित किसानों को मदद प्रदान करने के उद्देश्य से तीस करोड रुपए की धनराशि आवंटित की है। बताते चलें कि राजस्व विभाग द्वारा जारी शासनादेश के अनुसार वित्तीय वर्ष 2024-25 में राज्य आपदा मोचक निधि से जनपद कासगंज को 1.25 करोड़, मेरठ को 50 लाख, पीलीभीत को 04 करोड़, खीरी को 30 करोड़, कानपुर नगर एक करोड़ और मथुरा को 77,392 धनराशि सम्बन्धित जनपद के डीएम के निवर्तन पर रखने की स्वीकृति प्रदान की है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button