Advertisement Carousel
Add
Blog

अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की सख्त कार्रवाई9 माह में 1337 प्रकरण दर्ज, भारी मात्रा में शराब व लहान जब्त

Ad

Advertisements

अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की सख्त कार्रवाई
9 माह में 1337 प्रकरण दर्ज, भारी मात्रा में शराब व लहान जब्त

Advertisements

जांजगीर-चांपा
आबकारी आयुक्त सुश्री आर. शंगीता एवं कलेक्टर  जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Advertisements


प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी  नीलिमा दिघ्रस्कर ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025–26 के अंतर्गत 01 अप्रैल 2025 से 31 दिसम्बर 2025 तक जिले में आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कुल 1337 प्रकरणों में कार्रवाई कर प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं।
इस अवधि के दौरान विभाग द्वारा 2.160 लीटर स्प्रिट, 227.53 लीटर देशी मदिरा, 4199.920 लीटर कच्ची महुआ शराब तथा 12,410 किलोग्राम महुआ लहान जब्त कर संबंधित आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई है।
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button