Advertisement Carousel
Blog

“मिक्सर मशीन बनी विवाद की वजह, दो पक्षों में मारपीट; पुलिस की सख्त कार्रवाई, 5 लोग बाउंड ओवर”

Advertisements


मिक्सर मशीन को लेकर विवाद, दो पक्षों में मारपीट; पांच लोगों पर बाउंड ओवर कार्रवाई
जांजगीर-चांपा, 10 जून 2026। जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटमीसोनार पुलिस सहायता केंद्र के ग्राम पिपरसत्ती में छत ढलाई के लिए मिक्सर मशीन ले जाने को लेकर शुरू हुआ विवाद दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प में बदल गया। घटना में दोनों पक्षों के कई लोगों को चोटें आईं। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई की।

Advertisements
Advertisements


जानकारी के अनुसार ग्राम पिपरसत्ती निवासी कन्हैयालाल पुरहोले (41 वर्ष) और सुरेन्द्र कुमार (33 वर्ष) के बीच मिक्सर मशीन के उपयोग को लेकर कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू हो गई।
पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों की शिकायत पर पहले ही अकलतरा थाना में अपराध दर्ज किया जा चुका था। पूर्व में पुलिस द्वारा समझाइश देकर तहसील न्यायालय के माध्यम से दोनों पक्षों को प्रतिबंधित भी किया गया था, लेकिन इसके बावजूद विवाद दोबारा भड़क उठा।
9 जून को पुनः विवाद की सूचना मिलने पर कोटमीसोनार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170/126 एवं 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। सभी को तहसील न्यायालय अकलतरा में पेश किया गया, जहां न्यायालय ने उन्हें अधिकतम राशि पर बाउंड ओवर करते हुए भविष्य में शांति भंग नहीं करने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में कोटमीसोनार सहायता केंद्र प्रभारी उपनिरीक्षक विनोद जाटवर, प्रधान आरक्षक अनिल हंसराज, जितेश कुमार, राजेंद्र राठौर, आरक्षक दुग्गा तथा थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button