Advertisement Carousel
Blog

राजस्व–मंडी–खाद्य विभाग की संयुक्त टीम की दबिश — तीन दुकानों से मिला अवैध धान

Advertisements

जांजगीर-चांपा

Advertisements

नवापारा और खिसोरा में छापा — बद्री, अजय और सुनील किराना स्टोर से धान बरामद

कलेक्टर के निर्देश पर अवैध धान भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

Advertisements

जांजगीर-चांपा जिले में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर अवैध धान भंडारण के खिलाफ आज बड़ी कार्रवाई की गई। तहसील बलौदा क्षेत्र में राजस्व, मंडी और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने तीन दुकानों पर दबिश देकर 100 क्विंटल से ज्यादा अवैध धान जब्त किया है।

कार्रवाई के दौरान ग्राम नवापारा (ख) में स्थित बद्री किराना दुकान से 40 क्विंटल,
ग्राम खिसोरा के अजय किराना स्टोर से 42 क्विंटल,
और वहीं के सुनील किराना स्टोर से 24 क्विंटल धान बरामद किया गया।
कुल मिलाकर टीम ने 106 क्विंटल अवैध धान कब्जे में लिया है।

टीम ने सभी स्थानों पर मौके पर ही पंचनामा तैयार किया। प्रारंभिक जांच में यह धान अनधिकृत रूप से संग्रहित पाया गया, जिसके बाद इसे जब्त कर लिया गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी दुकानदारों के खिलाफ मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

— कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई
— तीन दुकानों से 106 क्विंटल धान जप्त
— राजस्व, मंडी और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम शामिल

जिला प्रशासन ने संकेत दिया है कि धान खरीदी सीजन के दौरान अवैध भंडारण और कालाबाज़ारी पर नकेल कसने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button