Advertisement Carousel
Blog

प्रधान पाठक अपरा दीवान एवं श्रीमती नम्रता दुबे को भव्य विदाई व एम डी दीवान को प्राचार्य पदोन्नत पर सम्मान किया गया

Ad

Advertisements

प्रधान पाठक अपरा दीवान एवं  नम्रता दुबे को भव्य विदाई व एम डी दीवान को प्राचार्य पदोन्नत पर सम्मान किया गया

Advertisements

शा.कन्या टाउन पूर्व माध्यमिक विद्यालय चांपा ने आज अपने लंबे समय से सेवा दे रहे प्रधान पाठक  अपरा दीवान एवं श्रीमती नम्रता दुबे शिक्षक एल बी को सम्मान में एक भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया।  अपरा दीवान ने पिछले 15 वर्षों तक विद्यालय को अपनी समर्पित सेवा प्रदान की, जिसके दौरान उन्होंने छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।समारोह की अध्यक्षता कृष्ण कुमार देवांगन शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने की। कार्यक्रम में एम डी दीवान पूर्व विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी का भव्य अभिनन्दन किया गया उन्होंने कहा मुझे इस विद्यालय से विशेष लगाव, सम्बन्ध है हमारा परिवार के जैसे सम्बन्ध है छात्रों, शिक्षकों, अभिभावकों और स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों की भारी संख्या उपस्थित रही।  अपरा दीवान व एम डी दीवान एवं श्रीमती नम्रता दुबे को उनके अतुलनीय योगदान के लिए स्मृति चिन्ह, शॉल और सम्मान पत्र प्रदान किया गया। छात्रों ने कविता पाठ, नृत्य और गीतों के माध्यम से उनका स्वागत किया, जबकि शिक्षक साथीयों ने उनके मार्गदर्शन की सराहना की।  अपरा दीवान ने अपने विदाई भाषण में कहा, “यह विद्यालय मेरे लिए परिवार के समान रहा है। मैं हमेशा छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूं ।

Advertisements


कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेन्द्र जायसवाल राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक, शिवकुमार जायसवाल शाला प्रबंधन समिति के सदस्य, रविंद्र राठौर सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष, राजीयनयन शुक्ला, रामाधार यादव,सत्यभामा जायसवाल रागिनी चतुर्वेदी, नागेश देवांगन भूषण देवांगन राधा देवांगन उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र जायसवाल राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक ने किया और आभार प्रदर्शन रविंद्र राठौर ने किया

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button