Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़राजनांदगांव

रॉयल किड्स कान्वेण्ट में वार्षिक उत्सव सम्पन्न

Ad

संवाददाता राधेश्याम शर्मा की रिपोर्ट

बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति, प्रेस क्लब के पदाधिकारी हुए शामिल

छुरिया- नगर पंचायत में संचालित रॉयल किड्स कान्वेण्ट विद्यालय के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष संजीव गुप्ता, अध्यक्षता प्रेस क्लब के अध्यक्ष शीशपाल साहू, संरक्षक राधेश्याम शर्मा, विशिष्ट अतिथि अकील मेमन, मनभावन सिंह उइके, एवं विद्यालय के संस्थापक श्रीमती अन्नपूर्णा देवी सिंह, डॉ. सविता जे.बी.सिंह, के आतिथ्य में मां सरस्वती के तैल्य चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया । वार्षिक उत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पत्रकार संजीव गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि क्षेत्र में एक ऐसा विद्यालय है जहां अनुशासन, संस्कार और शिक्षा से परिपूर्ण, बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराया जा रहा है ।

Advertisements

छुरिया नगर में रॉयल किड्स कान्वेण्ट की शुरूआत वर्ष 2007 में  स्व.जे.बी.ंिसह द्वारा किराये के मकान में 40 बच्चों के साथ प्रारंभ किया गया था आज उनका खुद का विद्यालय है जहां लगभग 400 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं । इस अवसर पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष शीशपाल साहू ने कहा कि अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे शिक्षा ग्रहण करने पहुंच रहे हैं, जो इस क्षेत्र का गौरव है । कार्यक्रम को राधेश्याम शर्मा, अकील मेमन, मनभावन सिंह उइके ने भी संबोधित   किया । विद्यालय के हेडमास्टर गौरसिंह ने उपस्थित अतिथियों एवं पालकों को बताया कि विद्यालय में पढ़ाई के अलावा अन्य विद्याओं के भी कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं । इस विद्यालय में पढ़े तौहीद मेमन आज एम्स रायपुर में एमबीबीएस डॉक्टर हैं । विद्यालय का सतत प्रयास रहता है कि शिक्षा कि क्षेत्र मे कोई कसर न छूटे ।

वार्षिक उत्सव के अवसर पर विद्यालय में पढाई, खेलकूद, सहित अन्य प्रतियोगिता में विशेष स्थान प्राप्त करने वाले होनहार विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया । वार्षिक उत्सव कार्यक्रम मंे नन्हें मुन्ने बच्चों सहित विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुती दी । उनकी मनमोहक प्रस्तुती ने पालकों सहित नगरवासियों को मंत्रमुग्ध कर दिया । इस अवसर पर रॉयल किड्स कान्वेण्ट के सांवत बहादुर सिंह, जन्मेजय बहादुर सिंह, श्रेयांश बहादुर सिंह, अभिषेक खंडेलवाल, सहित विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित थे ।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button