Advertisement Carousel
Blog

अज्ञात व्यक्ति ने पराली को लगाया आग, तेज हवा से धान की फसल भी जली

Ad

Advertisements

जांजगीर-चांपा

Advertisements

करनौद में पराली जलाने से खड़ी धान की फसल राख, किसानों में दहशत

Advertisements

करनौद गांव में पराली जलाने की एक गंभीर घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, गांव के एक खेत में पराली को अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग के हवाले कर दिया गया। आग लगाने वाले आरोपी की पहचान अब तक नहीं हो पाई है, जिसके चलते ग्रामीणों में नाराज़गी और दहशत दोनों का माहौल बना हुआ है।

जहां पराली में आग लगाई गई थी, वहां से कुछ ही दूरी पर खड़ी धान की फसल मौजूद थी। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैलती हुई धान के खेत तक पहुंच गई और देखते ही देखते पूरी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। किसान के अनुसार, फसल लगभग तैयार हो चुकी थी, लेकिन आग के कारण उसे भारी नुकसान झेलना पड़ा।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुटे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि आग लगाने वाले व्यक्ति की जल्द पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button