Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

बालोद में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने लूना चालक को कुचला, मौके पर मौत

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में लूना सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने लूना चालक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी जान चली गई। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
यह घटना डौंडी थाना क्षेत्र के राम जानकी मंदिर के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सामसाय मसियारे (55 वर्ष) निवासी ग्राम परसोदा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक दल्लीराजहरा की ओर से आ रहा था, जबकि लूना चालक मथाई चौक से डौंडी की ओर जा रहा था।
इसी दौरान राम जानकी मंदिर के पास ट्रक ने लूना को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि लूना चालक की मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जो बेहद दिल दहला देने वाला बताया जा रहा है।
घटना के बाद गुस्साए स्थानीय लोग बड़ी संख्या में सड़क पर उतर आए और चक्का जाम कर दिया। लोगों ने प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई और मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग की।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button