Advertisement Carousel
उत्तर प्रदेशलखीमपुर खीरी

शहर कोतवाल ने पत्रकार के साथ की अभद्रता। आक्रोशित पत्रकारों ने एसपी आफिस का घेराव कर दिया धरना

Ad

अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी जनपद में पत्रकारों के साथ अभद्रता की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। बीते दिन भी लखीमपुर के एक पत्रकार के साथ शहर कोतवाल ने जमकर अभद्रता की। इस घटना को लेकर आक्रोशित पत्रकार सुरक्षा परिषद फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने शहर कोतवाल के खिलाफ कार्रवाई को लेकर खीरी पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव करते हुए जमकर नारेबाजी की। इस दौरान खीरी एसपी की गैरमौजूदगी में आफिस में बैठे एएसपी भी पत्रकारों का आक्रोश देख अपनी गाड़ी में बैठ कर निकल गये। जानकारी के मुताबिक खीरी जनपद की कोतवाली सदर क्षेत्र में गोला रोड पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कालेज तिराहे के पास शराब ठेके के सामने करीब आधा दर्जन भोजन के होटल स्थित हैं, जहां भोजन के साथ साथ दारु पीने की भी व्यवस्था है। बताते हैं कि पीड़ित पत्रकार विशाल भारद्वाज व उनके साथी बीते दिन यहां एक होटल पर खाना खाने के लिए बैठे थे । इस दौरान सब्जी में बाल निकलने पर होटल मालिक से शिकायत की गई। उसके पश्चात दोबारा फिर सब्जी में बाल निकला तो पीड़ित पत्रकार ने फिर बाल निकलने की शिकायत की, तो वहीं होटल में कार्य करने वाले कर्मचारी व उनके पियक्कड़ साथियों ने गाली गलोज करते हुए हाथा पाई शुरू कर दी। यह घटना शाम करीब 6 बजे की है। इसी घटना को लेकर पीड़ित पत्रकार विशाल भारद्वाज ने एसपी खीरी को अवगत कराने के लिए फोन किया, लेकिन फोन एसपी के पीआरओ ने उठाया। उसके 10 मिनट बाद कोतवाली सदर के इंस्पेक्टर हेमन्त राय ने अपने पर्सनल नम्बर से फोन कर पीड़ित पत्रकार विशाल भारद्वाज से अभद्र भाषा का प्रयोग किया। कोतवाली सदर के इंस्पेक्टर हेमन्त राय व पत्रकार विशाल भारद्वाज के बीच हुए वार्तालाप की आडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस घटना की सूचना पाकर जिले भर के पत्रकारों में आक्रोश फैल गया।शहर कोतवाल के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पत्रकार सुरक्षा परिषद फाउंडेशन के बैनर तले एकत्रित हुए आक्रोशित पत्रकारों ने जमकर नारेबाजी करते हुए खीरी एसपी के आफिस का घेराव किया। इस दौरान आक्रोशित पत्रकार एसपी आफिस के सामने धरने पर बैठ गए तथा शहर कोतवाल मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। खीरी एसपी की गैरमौजूदगी में आफिस में बैठे एडिशनल एसपी एसी रुम बैठे रहे। बाद में एडिशनल एसपी धरना पर बैठे पत्रकारों को अनदेखा कर अपनी एसी गाडी में बैठ कर मौके से रवाना हो गए। जबकि धरने पर बैठे आक्रोशित पत्रकार एडिशनल एसपी को अपना शिकायती पत्र देने की बाट जोहते रहे। सोचनीय विषय है कि पत्रकारों को देखकर जिम्मेदार अफसर अनदेखा कर रहे हैं तो फिर आम नागरिकों के लिए पुलिस -प्रशासन का क्या रवैया रहता होगा।
पत्रकार सुरक्षा परिषद फाउंडेशन के लखीमपुर जिलाध्यक्ष अब्दुल कवी ने बताया कि पत्रकार साथी के साथ हुई अभद्रता को लेकर शिक़ायती पत्र सौंपने के लिए एसपी आफिस आयें थे। जहां पत्रकारों ने करीब 6 घंटे तक धरना दिया। 6 घंटे बाद एसपी खीरी ने कोतवाल के खिलाफ उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। अगर पत्रकारों की मांग पर शहर कोतवाल के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो पत्रकार सुरक्षा परिषद फाउंडेशन दोबारा से पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव करने को मजबूर होगा। इस दौरान धरना प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष अब्दुल कवी, जिला प्रभारी राहुल सिंह, महामंत्री राकेश कुमार मौर्य, सह महामंत्री अमित मौर्य, जिला प्रवक्ता मुजीबुर्रहमान , कोषाध्यक्ष रमेश मौर्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्द सलीम , विशाल भरद्वाज, अंशुमान सिंह फूलबेहड़ प्रभारी शैलेंद्र सिंह, नीरज यादव, नीरज कुमार, रोहित कनौजिया, राकेश यादव, युनूस अली, राजू शुक्ला, कमलजीत सिंह, सचिन शुक्ला, अमित मिश्रा,सुनील यादव, अनुज कुमार,मोहम्दी तहसील टीम, धौराहरा तहसील टीम आदि पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button