Advertisement Carousel
कोसीरछत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ आयोजन विद्यार्थियों ने जीवन के गुर सीखे

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज लक्ष्मीनारायण लहरे
सारंगढ़ । सारंगढ़ जिला मुख्यालय के कोसीर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ने कोसीर मुख्यालय के गांव कुम्हारी में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की सात दिवसीय विशेष शिवर का आयोजन हुआ इस शिविर में 60 से अधिक राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थी सात दिन तक गांव में साफ सफाई ,नशा मुक्ति ,व्यक्तिव विकास ,रैली के माध्यम से गांव में जागरूकता का संदेश देते हुए लोगों को जागरूक किए । वहीं इन सात दिनों में वे जीवन जीने के गुर सीखे।

Advertisements
Advertisements

शासकीय उच्चतर माध्यम विद्यालय के व्याख्याता और अन्य स्कूल के व्याख्याता भी शिविर में जाकर शिविर में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किए उन्हें विद्यार्थी का बोध कराए जीवन जीने की शैली सिखाए उनके भविष्य से जुड़ी बातें और शिक्षा के महत्व के साथ नशा मुक्ति थीम पर गांव में जागरूकता का संदेश देकर उन्मुखी विकास पर जोर दिया गया ।  विद्यार्थियों से रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपने अंदर की छुपी प्रतिभा को मंच में प्रस्तुत किया । समाज को एक सूत्र में बांधने का संदेश दिए।

Advertisements

राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी राजकुमार जांगड़े ने इस शिविर में पूरे सात दिवस तक विभिन्न कार्यक्रमों को विशेष बनाने के लिए अपनी महती भूमिका निभाए । संस्था के प्रमुख प्राचार्य एस पी भारती के मार्गदर्शन में शिविर का आयोजन हुआ । कार्यक्रम के अंतिम दिन समापन समारोह में संस्था के व्याख्याता विजय महिलाने , गंगाधर बैरागी ,उत्तम प्रसाद कुर्रे , अरुण रात्रे पहुंचे हुए थे वहीं कुम्हारी स्कूल के।स्थानीय शिक्षक मौजूद रहे ।
अंत में शिविरार्थियों को प्रमाण पत्र दिया गया । इन सात  दिनों में जीवन से जुड़े विविध बातें सीखे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button