Advertisement Carousel
Blog

अमृत सरोवर बनेंगे ग्रामीण जागरूकता के केंद्र, वीबी जीरामजी योजना पर होंगे ‘सरोवर संवाद’

Ad

Advertisements

अमृत सरोवर बनेंगे ग्रामीण जागरूकता के केंद्र, वीबी जीरामजी योजना पर होंगे ‘सरोवर संवाद’

Advertisements

जांजगीर-चांपा
आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार करने हेतु संचालित वीबी जीरामजी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं व्यापक जनजागरूकता के उद्देश्य से जांजगीर-चांपा जिले में विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत ग्रामीण विकास में हो रहे सकारात्मक परिवर्तनों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए विशेष सूचनात्मक सत्रों का आयोजन किया जाएगा।
अभियान के प्रथम चरण में जिले के अमृत सरोवर स्थलों का चयन किया गया है। जिले में विकसित अमृत सरोवर अब केवल जल संरक्षण के केंद्र ही नहीं, बल्कि सामाजिक सहभागिता एवं जनजागरूकता के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में उभर रहे हैं। इन स्थलों पर राष्ट्रीय पर्वों के अवसर पर ध्वजारोहण, स्वच्छता अभियान, योग दिवस सहित विभिन्न जनसहभागिता कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे ये स्थल सामाजिक समरसता के प्रतीक बनते जा रहे हैं।
राज्य शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुसार आगामी सप्ताह में जिले के समस्त अमृत सरोवर तटों पर वीबी जीरामजी योजना के लाभों से ग्रामीणों को अवगत कराने हेतु ‘सरोवर संवाद’ अथवा चौपाल चर्चा कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
इस संबंध में कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में सभी संबंधित विभागों एवं पंचायतों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि इन संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से पंचायत प्रतिनिधियों, स्थानीय पंजीकृत श्रमिकों एवं ग्रामीणजनों को वीबी जीरामजी योजना की विशेषताओं, पात्रता एवं लाभों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने में योजना की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए ग्रामीणों की शंकाओं का समाधान भी मौके पर किया जाएगा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button